वायरल न्यूज़

Shadi Ka Video: दूल्हे ने घूंघट उठाया तो मायूस हो गई दुल्हन, फिर जो दिखा हंसी ना रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 3, 2025, 11:41 AM IST

Dulha Dulhan Viral Video: दूल्हा जिस उत्सुकता के साथ दुल्हन का घूंघट उठाता है दुल्हन उतनी ही बेरुखी के साथ चेहरा दूसरी तरफ घुमा लेती है। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ आता है देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

Image

दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे। (Photo/Instagram)

Dulha Dulhan Viral Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम देखते ही भावुक हो जाते हैं। मगर कभी-कभी हंसी भी बहुत आती है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है। इसमें दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब खड़े हैं। दूल्हा सामने खड़ी दुल्हन का घूंघट उठाकर खूबसूरत चेहरा देखना चाहता है। मगर दूल्हे ने जैसे ही घूंघट उठाया तुरंत चेहरा तुरंत मायूस हो गया।

मुंह फुलाकर खड़ी रही दुल्हन

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल इस वीडियो की शुरुआत में देखेंगे बारात बैंक्वेट हॉल में पहुंच चुकी है। दूल्हा स्टेज पर है दुल्हन भी स्टेज पर पहुंच चुकी है। इसमें देखेंगे कि दुल्हन दूल्हे के सामने घूंघट डालकर खड़ी है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो बेहद खूबसूरत लगता है। मगर तभी ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो में देखेंगे दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन का घूंघट उठाया वो उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। इससे इतर दुल्हन का चेहरा मायूस हो गया। दुल्हन एक बार भी दूल्हे की तरफ देखती तक नहीं है। मानो वो घूंघट उठाने से इतना नाराज हुई कि मुंह फुला लिया हो।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इधर दूल्हे की निगाह अभी दुल्हन के चेहरे पर है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर हंसी भी बहुत आती है। मालूम हो कि दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर bridal_lehenga_designn नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article