EYE TEST: GUN की भीड़ में छिपकर बैठा है एक BUN, मगर कोई सिकंदर ही ढूंढ पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jul 30, 2024, 02:32 PM IST

Optical Illusion Puzzle: अगर आप खुद को नजरों का सिकंदर समझते हैं तो आपके लिए एक पजल लेकर हाजिर हुए हैं, जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है।

Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया में ऐसी तमात तरह की तस्वीरें हैं, जिनसे का नजरों का टेस्ट लेने का चैलेंज दिया जाता है। इन तस्वीरों में कुछ रहस्य छिपे होते हैं जिन्हें तय समय में हल करना होता है। इनमें कोई कामयाब होता है तो किसी के हाथ नाकामी लगती है। ऐसे में क्या आप भी अपनी नजरों का टेस्ट लेना चाहेंगे। जानने चाहेंगे कि आखिर आपकी आंखें कितनी तेज हैं। या फिर छिपी हुए चीजों को खोजने में दिमाग कितनी रफ्तार से काम करता है। अगर जवाब हां है तो आज एक जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। तस्वीर में ढेरों एक जैसे शब्द लिखे हुए नजर आते हैं। मगर इन्हीं एक जैसे शब्दों की भीड़ में सिर्फ एक शब्द सबसे अलग है, जिसे खोज निकालना है।

GUN की भीड़ मे छिपा है BUN

वायरल तस्वीर में आपको हर जगह पर अंग्रेजी का GUN शब्द लिखा हुआ नजर आ रहा होगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे और दाएं से बाएं सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ है। मगर GUN की भीड़ में सिर्फ एक जगह पर BUN शब्द भी लिखा हुआ है। मगर मजाल है कि कोई आसान से उस शब्द को खोज निकाले। अगर आपमें दम है तो एक कोशिश जरूर कीजिए। बताइए कि गन की भीड़ में बन आखिर कहां छिपकर बैठा है। इसके लिए आपको पूरे 20 सेकंड का समय मिलेगा। हालांकि बहुत उम्मीद है कि इस चैलेंज को कोई सिकंदर के दिमाग वाला ही हल कर पाएगा।

End of Feed