EYE TEST: शेर की भीड़ में छिपे शेरा को नहीं ढूंढ पा रहा है कोई, दम है खोजकर दिखाइए आप

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 27, 2024, 09:36 AM IST

Eye Test Puzzle: वायरल तस्वीर में आपको हर जगह पर शेर शब्द लिखा हुआ नजर आ रहा होगा। मगर शेर की इस भीड़ में एक जगह शेरा भी छिपा हुआ है. आपको आज उसी शेरा को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

Eye Test Puzzle: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरों की भरमार है। यानी ऐसी तस्वीरें जिनमें कुछ खास रहस्य छिपे होते हैं, जिन्हें खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। कई बार तो आसान तस्वीरों में छिपे रहस्य को खोजना भी मुश्किल हो जाता है। अभी ठीक वैसी ही एक तस्वीर सामने आई है। देखने में तस्वीर जितनी सामान्य नजर आती है, इसे हल करना इतना ही मुश्किल साबित होने वाला है। दरअसल वायरल तस्वीर में हर जगह पर शेर लिखा हुआ नजर आता है। तस्वीर में ऊपर से नीचे तक सिर्फ शेर ही लिखा हुआ नजर आता है। मगर क्या हो जब बताया जाए कि शेर की इस भीड़ में एक जगह अकेला शेरा भी छिपा है।

9 सेकंड का चैलेंज

नेटिजन्स को आज उसी छिपे हुए शेरा को ढूंढने का चैलेंज मिला है। मगर मजाल है कि कोई आसानी से उस छिपे हुए शेर को ढूंढकर दिखा दे। अगर आप खुद को सुपर जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए। बताइए कि आखिर शेर की भीड़ में शेरा कहां छिपा हुआ है। हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको छिपे हुए शेरा को खोजने के लिए सिर्फ 9 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आपने इतने समय में चैलेंज पूरा कर लिया तो मुकद्दर का सिकंदर मान लेंगे। अगर दिए गए समय या फिर अभी तक जवाब नहीं तलाश पाए हैं तो कोई बात नहीं है। आपको सवाल का जवाब भी यहीं पर मिलेगा। बताएंगे कि आखिर शेर की भीड़ में शेर कहां छिपा हुआ है।

End of Feed