वायरल न्यूज़

पहले लगा शातिर चोरनी हैं लड़कियां, मगर फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 27, 2024, 09:07 AM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दो लड़कियां रात के अंधेरे में गमला चोरी करने के लिए पहुंचीं। मगर कैमरे में तभी ऐसा कुछ कैद हुआ जिसे देखकर हंसी ना रोक पाएंगे।

Image

चोरी का वीडियो जिसे देखकर शायद ही कोई हंसी रोक पाएगा। (Photo/Instagram)

Funny Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां हर रोज ऐसे वीडियोज अपलोड किए जाते हैं जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं। मगर कई बार ऐसा नजारा सामने आता है कि पेट पकड़कर बैठ जाते हैं। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है। वीडियो दो ऐसी लड़कियों से जुड़ा है जो शुरू में शातिर चोरनी नजर आती हैं। मगर बाद दोनों ने ऐसा कुछ किया जिसे देखकर कोई भी हंसी नहीं रोक पाएगा। चोरी करने पहुंची इन लड़कियों का ये वीडियो इतना मजेदार है कि अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

चोरी करने पहुंची लड़कियां

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि देर रात हो चुकी है। सुनसान सड़क है और कहीं भी कोई नजर नहीं आता है। मगर तभी स्कूटी सवार दो लड़कियां चोरी के इरादे से एक कोठी के सामने आकर रुकी। यहां उन्होंने गेट पर ही एक बड़ा सा गमला रखा हुआ देखा। मजेदार है दोनों लड़कियों ने उसी गमले को चोरी करने का प्लान बनाया। इसमें देखेंगे कि स्कूटी पर सड़क पर ही खड़ी कर दोनों गमला चुराने पहुंच गई।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

दोनों बड़ी मेहनत से गमला स्कूटी तक ले आईं। एक लड़की गमला पकड़कर पीछे बैठ गई। मगर जैसी स्कूटी एक कदम आगे बढ़ती है तभी दोनों का संतुलन बिगड़ गया। फ्रेम में फिर जो कुछ दिखा बहुत मजेदार है। इसमें देखेंगे कि दोनों चोरनी गमला और स्कूटी सहित नीचे गिर पड़ी हैं। फ्रेम में देखेंगे कि दोनों इसके लिए एक-दूसरे को दोषी मानती हैं। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता है। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर sutta_gram नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article