वायरल न्यूज़

ये है तोतों का माइकल जैक्सन, किया ऐसा मून वॉक, देख हैरान रह गए यूजर्स

एक्स पर एक तोता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप उस तोते के फैन हो जाएंगे। वीडियो में नजर आ रहा तोता माइकल जैक्सन के जैसा मूव्स करता दिख रहा है।

Image

माइकल जैक्सन की तरह डांस करता दिखा तोता (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • तोते ने किया माइकल जैक्सन जैसा मूव्स
  • डांस देख हर कोई रह गया दंग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Parrot Jackson Dance Video: अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा कि इंसान से भले जानवर। अब ये आप गुण में ले लीजिए या किसी अन्य कार्य में। सोशल मीडिया पर भी जानवरों के ऐसे कई सारे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जो इतने कमाल के होते हैं कि उसे देख नजर ही नहीं हटती है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि आप भी देखने के बाद नजर नहीं हटा पाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक तोता नजर आ रहा है, जो डांस कर रहा है। ध्यान से देखने पर मालूम चलता है कि तोते का डांस माइकल जैक्सन से मिलता है। माइकल के जैसा मूव्स करता ये तोता इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में काफी छाया हुआ है। लोगों का कहना है कि जानवर ज्यादा समझदार होते हैं और वे इंसानों की तुलना में जल्दी सीखने की क्षमता रखते हैं।

माइकल जैक्सन की तरह डांस करता दिखा तोता

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि क्या कमाल के मूव्स है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये तो चिड़ियों वाला जैक्सन निकला। बता दें, इस वीडियो को '@TheFigen_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article