EYE TEST PHOTO: अपनी आंख और दिमाग को तेज रखने के लिए हम कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं। इन्हीं में से एक ऑप्टिकल इ्ल्यूजन यानी नजर के धोखे से जुड़ी तस्वीरें भी हैं। ऐसी तस्वीरें जिनमें रहस्य नजर के ठीक सामने ही होते हैं, मगर हम उन्हें देख नहीं पाते हैं। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। अभी ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है जो सचमुच दिमाग की बत्ती गुल कर देगी। आप इस तस्वीर को आसानी से हल नहीं कर पाएंगे।
दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर। (फोटो- सोशल मीडिया)
दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
तस्वीर एक लड़की से जुड़ी है, जो मजे से पिज्जा खा रही है। इसमें देखेंगे कि लड़की के दो अलग-अलग फ्रेम हैं। मगर इन दोनों के बीच तीन बारीक अंतर भी हैं। मजाल है कि कोई आसानी से इसमें तीन अंतर खोज निकाले। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश कर लीजिए। आपने अगर दोनों तस्वीरों के बीच सिर्फ एक अंतर भी खोज लिया तो आपको चैंपियन मान लेंगे। हालांकि इस काम के लिए आपको सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा।
हालांकि दस सेकंड या फिर अभी तक आप छिपे हुए बारीक अंतर को नहीं खोज पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको यहां तीनों बताएंगे कि तस्वीर में तीन अंतर आखिर किस जगह पर हैं।
देखिए रिजल्ट
देखिए कहां है तीनों अंतर।
देख लिया ना तस्वीर में तीनों अंतर ऐसी जगह थे, जिन्हें आसानी से नहीं देखा जा सकता था। हालांकि इनसे दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत जरूर हो जाती है। अगली बार फिर हाजिर होंगे ऐसी ही किसी मजेदार तस्वीर के साथ।
