वायरल न्यूज़

एक पिता की 6 बेटियां और प्रत्येक का एक भाई.. हर्ष गोयनका ने की शेयर की खतरनाक पहेली, क्या आप दे पाएंगे जवाब

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 3, 2024, 12:50 PM IST

हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पहेली शेयर की है, जिसमें एक पिता की आपके साथ 6 बेटियां है और उनमें प्रत्येक का एक भाई है, अब बताओ परिवार में कुल मिलाकर कितने लोग हैं?

Image

हर्ष गोयनका ने की शेयर की खतरनाक पहेली

KEY HIGHLIGHTS

Harsh Goenka Brain Teaser Puzzle: ब्रेन टीजर का नाम तो आप सभी ने सुना ही होगा, कई सारे ऐसे पजल आपको सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल जाते हैं, जो काफी वायरल भी होते हैं। ऐसे में इस प्रकार के पजल भी लोगों को काफी पसंद आते हैं और कुछ लोग तो इसे सॉल्व करने के लिए उत्साहित भी रहते हैं। हाल ही में ब्रेन टीजर की एक पजल ट्विटर पर वायरल हो रही है, जिसे हर्ष गोयनका ने शेयर की है।

हर्ष गोयनका द्वारा शेयर की गई ये पहेली बेहद खास है - आपके माता-पिता की आपको लेकर 6 बेटियां हैं और प्रत्येक बेटी का एक भाई भी है तो ऐसे में परिवार में कुल कितने सदस्य हुए। अब इस पहेली को सुलझाने में सभी लोग लग गए और सभी के अपने-अपने अतरंगी जवाब देखकर आपकी हंसी आ जाएगी। एक यूजर ने लिखा है कि 6 बहनें हैं और एक भाई, जो मिलाकर सात हो गए और माता-पिता को लेकर कुल 9 हो गए। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुल 6 बहनें और सभी के एक भाई यानी 6 भाई और माता-पिता को मिलाकर 14 लोग हुए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article