वायरल न्यूज़

BRAIN TEST: दिमाग तेज है तभी कोशिश करना, आसान नहीं होगा सबसे अलग इमोजी खोजना

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated May 29, 2024, 08:00 AM IST

BRAIN TEST: अगर आपकी आंखें बहुत तेज हैं और दिमाग गोली की रफ्तार से काम करता है, तो एक चैलेंज के लिए तैयार हो जाइए। चैलेंज इस तस्वीर में छिपा है जिसे हल करके दिखाना है।

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीर
  • खोजकर दिखानी है एक इमोजी
  • हार गए तो जवाब यहीं मिलेगा

BRAIN TEST: ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीरें सोशल मीडिया की दुनिया में मौजूद हैं। इन तस्वीरों में कोई खास ऑब्जेक्ट होता है, जिसे खोजना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। मगर नजर के तेज और दिमाग से होशियार लोग ऐसी तस्वीरों को आसानी से हल कर लेते हैं। मगर इसके बावजूद कुछ तस्वीरें ऐसी सामने आती हैं कि दिमाग घूम जाता है, मगर उसका हल नहीं मिलता है। आज आपके सामने एक ऐसी ही खास तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। इसे हल करने में अच्छी खासी कोशिश करनी पड़ जाएगी।

इमोजी की भीड़ में एक है सबसे अलग

इंटरनेट वायरल हुई इस तस्वीर में देखेंगे कि इसमें एक जैसी ढेरों इमोजी हैं। सभी इमोजी का रिएक्शन बिल्कुल एक जैसा ही है। मगर इनमें एक इमोजी सबसे अलग है। आपका टारगेट उसी इमोजी को खोजकर दिखाना है। अगर आपने दस सेकंड के भीतर उस खास इमोजी को खोज निकाला तो आपको चैंपियन मान लेंगे। मगर दिए गए समय में या फिर अभी तक इसका हल नहीं निकाल पाए हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। इसका जवाब भी यहीं मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Result

देखिए कहां है वो खास इमोजी।

देख लिया ना इमोजी की इस भीड़ में सबसे अलग नजर के बिल्कुल ठीक सामने ही थी, मगर उसे खोजना हर किसी के लिए आसान नहीं था। अगर आपने दस सेकंड में इसे हल कर लिया है तो यकीन मानिए आपकी नजर बहुत तेज है। ऐसी नजरें जो चीजों को खोजने में बहुत माहिर हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article