वायरल न्यूज़

EYE Test: इन दोनों तस्वीर में छिपा है पांच अंतर, खोजने वाला कहलाएगा दिलेर

Eye Test: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में पांच अंतर छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने के लिए 15 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

आखिर कहां छिपा है पांच अंतर (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर वायरल
  • तस्वीर में से ढूंढना है पांच अंतर
  • ढूंढने के लिए मिला 15 सेकंड

Eye Test Puzzle Photo: काफी बार इंटरनेट पर कुछ ऐसी तस्वीरें दिख जाती हैं, जो दिमाग को उलझा कर रख देती हैं। इन तस्वीरों को सॉल्व करने के लिए नजरों की कसरत भी काफी अच्छी-खासी हो जाती है। ऑप्टिकल इल्यूजन की इन तस्वीरों में सॉल्व करने में दिमाग का दही हो जाता है। कुछ लोग तो ऑप्टिकल की इन चुनौतियों को हर रोज सॉल्व करते हैं। कहते हैं कि ऐसी तस्वीरें नजरों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन दोनों तस्वीरों में आपको पांच अंतर ढूंढने के लिए कहा जा रहा है। इसके लिए 15 सेकंड का समय भी दिया गया है। दरअसल, ये तस्वीर Disney मूवी का एक सीन है, जिसमें से अंतर खोजने में 99 फीसदी लोग फेल हो चुके हैं और महज 1 प्रतिशत लोग ही इसे सुलझा पाए हैं। ऐसे में अगर आप भी खुद को धुरंधर मानते हैं तो आप इसे सॉल्व करने की कोशिश कर सकते हैं और अगर आप इसे सॉल्व करने में सफल हो जाते हैं तो आपको दिलेर माना जाएगा।

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपा है पांच अंतर

तस्वीर में यहां छिपा है पांच अंतर

ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में से पांच अंतर ढूंढने के लिए 15 सेकंड का समय दिया गया है। कहा जा रहा है कि अब तक चंद लोग ही इसे सॉल्व कर पाए हैं और अधिकांश लोग हार मानकर वापस जा चुके हैं। ऐसे में अगर आप भी तस्वीर से पांच अंतर नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो एक बार ऊपर दी गई तस्वीर में बने लाल सर्कल को ध्यान से देख लीजिए, वहां आपको तस्वीर में छिपा पांच अंतर मिल जाएगा। तो ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं?

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article