EYE TEST: तस्वीर में छिपे हैं तीन चेहरे, बहुत चालाक भी सिर्फ एक खोज पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 27, 2023, 07:20 AM IST

Optical Illusion: दिमाग और नजर का टेस्ट लेने वाली एक जबरदस्त तस्वीर वायरल है। तस्वीर में तीन चेहरे छिपे हैं, जिन्हें खोजना आसान नहीं होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में छिपे हैं तीन चेहरे
  • एक भी खोजना नहीं होगा आसान
  • नहीं खोज पाएं तो जवाब भी यहीं मिलेगा

EYE TEST: नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ढेरों तस्वीर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। इनमें कुछ तस्वीरों में छिपे रहस्यों को हम आसानी से खोज लेते हैं। कुछ तस्वीरों में छिपे रहस्य को थोड़ा दिमाग लगाकर खोज लिया जाता है। मगर कभी-कभी ऐसी तस्वीर सामने आती हैं जो दिमाग की बत्ती गुल कर देती हैं, मगर तय समय के भीतर हम उन्हें हल नहीं कर पाते हैं। अभी एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर सामने आई है। मगर मजाल है कोई तय समय के भीतर उसे हल करके दिखा दे। अगर आप भी अपने दिमाग और आंखों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट हैं।

Brain test Photo

तस्वीर में छिपे हैं तीन चेहरे, जिन्हें खोजना आसान नहीं होगा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

मिलेगा पांच सेकंड का समय

तस्वीर दरअसल एक प्यारी सी बच्ची और उसके पिता से जुड़ी है। देखकर मालूम होता है कि बच्ची का बर्थडे है और अपने पिता के साथ बर्थडे केक खरीदने पहुंची है। दोनों कन्फेक्शनरी स्टोर पर पहुंचे और बच्ची काउंटर में रखे केक देखकर अपने पसंद का ऑर्डर कराती है। मगर चौंक जाएंगे कि इसी तस्वीर में ही एक खास रहस्य छिपा है। दरअसल लड़की जिस कन्फेक्शनरी स्टोर पर केक लेने पहुंची वहां तीन चेहरे छिपे हैं। मगर मजाल है कि उन्हें खोजकर दिखा दे। बहुत चालाक भी सिर्फ एक ही चेहरा खोज पाएगा। अब आपको उन्हीं तीनों चेहरों को खोजकर दिखाना है। हालांकि इसके सिर्फ पांच सेकंड का समय मिलेगा।

End of Feed