Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Test) एक ऐसा दृष्टिभ्रम है, जिसमें कोई चीज सामने होते हुए भी हमें नजर नहीं आती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिल जाती हैं। इसमें से कुछ तस्वीरें लोगों के दिमाग की परीक्षा (Brain Test) लेती हैं, वहीं कुछ तस्वीरें आपकी नजरें परखती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर हम आपके लिए लेकर आए हैं। यह तस्वीर ऐसी है, जो आपके नजर को तो परखेगी (Eye Test) ही। इसके साथ ही आपके दिमाग का भी टेस्ट लेगी।
तस्वीर से ढूंढ निकालने हैं 13 जीव
तस्वीर में आपको 13 छिपे हुए जीवों को ढूंढकर निकालना है। इसके साथ ही आपको सारे जीवों के नाम भी बताने हैं। अगर आप इस चैलेंज को पूरा कर लेते हैं तो आप सुपर जीनियस लोगों की श्रेणी में शामिल हो जाएंगे। अगर आप तस्वीर में से 10 जीवों को भी ढूंढ निकालते हैं तो कम से कम आप जीनियस तो कहे ही जाएंगे। हालांकि, सुपर जीनियस वही कहे जाएंगे। जो पूरे के पूरे 13 जीवों के नाम बता लेंगे। बता दें कि यह तस्वीर ऐसी है, जिसमें सबकुछ सामने होने के बाद भी लोग कंफ्यूज हो रहे हैं।
आंखों के सामने ही हैं 13 जीव
ऐसा आपको साथ भी कई बार हुआ होगा कि कुछ चीजें आपकी आंखों के सामने होती हुई भी आप उन्हें देख नहीं पाते होंगे। इस तस्वीर में छिपे जानवरों को ढूंढने के लिए लोग घंटों तक तस्वीर देख रहे हैं। कई लोग बड़ी आसानी से चार-पांच जीवों को ढूंढ निकाल ले रहे हैं। हालांकि, जब इससे आगे बढ़ने की बारी आ रही है तो वह फेल हो जा रहे हैं। बता दें कि तस्वीर में छिपे सभी 13 जीवों को अब तक सिर्फ 1 परसेंट लोग ही ढूंढ पाए हैं।क्या आप इन 1 परसेंट लोगों की श्रेणी में शामिल होना चाहते हैं? तो जल्द से जल्द सभी 13 जीवों को ढूंढ निकालें।

यहां नजर आएंगे सभी 13 जीव
आपको बता दें कि इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास पूरे 10 मिनट का समय है। अगर 10 मिनट में भी आप इस चैलेंज को पूरा नहीं कर पाए हैं तो हमने आपके लिए एक और तस्वीर डाली है। इस तस्वीर में आपको आसानी से सारे जीव नाम सहित नजर आ जाएंगे।
