Bride Groom Video: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है, जिसमें ऐसा कुछ हुआ जो बहुत कम ही देखा गया है। दरअसल दुल्हन ने भरी स्टेज पर ही दूल्हे की बुरी तरह पिटाई कर दी। हालांकि पिटाई की वजह जानकर किसी को भी दूल्हे पर ही गुस्सा आएगा।
दूल्हे पड़े थप्पड़
मालूम हो कि विवाह से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो अभी तक हजारों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब राय दे रहे हैं। कुछ सेकंड के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। जयमाला की रस्म निभाई जा रही है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। विवाह में आए मेहमान भी खुश नजर आते हैं। फ्रेम में आगे देखेंगे कि जैसे ही दूल्हा वरमाला डालने के लिए दुल्हन के करीब पहुंचा, चौंकाने वाला नजारा दिखाई दिया। दुल्हन को उसके मुंह से शराब की बदबू आ गई। वो तुरंत एक कदम पीछे हटी और दूल्हे को थप्पड़ मारकर बेहाल कर दिया।
यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
फिर वीडियो के आखिर में जो कुछ दिखा बार-बार देखने का मन करेगा। दरअसल दूल्हे की बुरी तरह पिटाई के बाद दुल्हन ने विवाह करने से इनकार कर दिया। वो तुरंत स्टेज से नीचे उतर और विवाह स्थल से चली गई। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर sarif_video नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।
