Viral Video: अमेजन के जंगलों से विशाल एनाकोंडा के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। एनाकोंडा एक ऐसा जीव है, जिसको देखने के बाद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक सकती है। इसी क्रम में एक मछुआरे को नदी में विशाल एनाकोंडा नजर आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आपके दिल की धड़कनों को तेज करने के लिए काफी है। वीडियो में आपको एक काले रंग का विशालकाय एनाकोंडा नजर आएगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर (Istock)
वीडियो देखकर कांप उठेंगे
वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि एनाकोंडा पानी में लहरा रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एनाकोंडा मछुआरे से अपनी जान छुड़ाकर भाग रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर यकीनन आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, मछुआरे ने जैसे ही एनाकोंडा की पूंछ पकड़ी, वैसे ही पूरे पानी में कंपन होने लगता है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि नाव में खड़ा मछुआरा एनाकोंडा का पीछा कर रहा है। वहीं, एनाकोंडा आगे-आगे पानी में लहराता हुआ दौड़ रहा है। आप देख पाएंगे कि एनाकोंडा अपनी पूरी ताकत लगाकर मछुआरे से छुटकारा चाहता है। जैसे ही वह मछुआरे के चुंगल से छूटता है, तेजी से नदी के किनारे पेड़ों के पास चला जाता है। वीडियो को @TerrifyingNature नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है।
