Best Funny Video Today: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम भावुक हो जाते हैं तो कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो जमकर देखा रहा है। वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसे कुम्भकर्ण की उपाधि दी जाए तो गलत नहीं होगा। इसमें देखेंगे कि शख्स आराम से सोया हुआ है और उसे लोग उठाने की कोशिश कर रहे हैं। हैरानी होगी कि शख्स को उठाने के लिए सारे जतन कर लिए, मगर बंदे को कोई नहीं उठा पाया। हालांकि शख्स का ये वीडियो नेटिजन्स को इतना पसंद आया है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है।
कुम्भकर्ण को भी फेल कर दिया
शुरुआत से वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स घर के बाहर पार्क में आराम बैठा है। मगर बंदा इतना थका हुआ था कि बैठते ही नींद आ गई। नींद भी इतनी गहरी आई कि शोर मचाने पर भी नहीं उठाता है। इसमें आगे देखेंगे कि परिवार के सदस्य उसे उठाने के लिए पहुंचते हैं मगर बहुत कोशिश के बाद भी वो नहीं उठता है। अब शख्स को उठाने के लिए बैंड बाजा मंगवाया गया। इसमें देखेंगे कि बैंड बाजा शख्स के कान के बिल्कुल करीब बजाया जाता है। मगर फ्रेम में अब जो कुछ दिखाई देगा शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। शख्स की नींद देखकर लगेगा कि इसने कुम्भकर्ण को भी फेल कर दिया
इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो
इसमें देखेंगे बैंड बाजा वालों की टीम ने पूरी ताकत लगा ली, मगर बंदे के कान में जूं तक नहीं रेंगती है। मालूम हो कि इतनी गहरी नींद में सोए हुए शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर iamcaro_b नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
