वायरल न्यूज़

सड़क पर एक ही जगह मची त्राहि-त्राहि: पति पत्नी से, बिल्ली कुत्ते से, चोर पुलिस से, बचने के लिए सब एक-दूसरे के पीछे भागते आए नजर

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हंसते-हंसते गिर पड़े। इस वीडियो में एक ही जगह पर इतना सबकुछ होते दिख रहा है कि लोग इसे देख अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

Image

एक-दूसरे के पीछे भागते दिखे पति-पत्नी, बिल्ली-कुत्ता और चोर-पुलिस (X/@TheFigen_)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो छाया हुआ है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं। वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज का बताया जा रहा है। जहां CCTV कैमरे में सड़क पर एक ही जगह तीन अलग-अलग मामले में भागम-भाग देखने को मिली। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे सोशल साइट एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

नजारा किसी हॉलीवुड फिल्मी सीन की तरह

वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि एक सड़क पर एक ही जगह पति अपनी पत्नी से तो बिल्ली कुत्ते से और चोर पुलिस से बचकर भागते हुए दिखे। यह सबकुछ इतनी परफेक्ट टाइमिंग के साथ हुआ कि तीनों अलग-अलग मामले एक ही जगह लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गए। इन सबकी भागम-भाग देख यह नजारा किसी कॉमेडी फिल्मी सीन की तरह लग रहा है।

क्या दिखा इस वीडियो में?

वीडियो की शुरुआत एक शांत सड़क से होती है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक आदमी फुटपाथ पर बैठा हुआ दिखता है। फिर वह अचानक उठकर दौड़ने लगता है। पीछे उसकी पत्नी हाथ हिलाते हुए चिल्लाती हुई भागती नजर आती है। ठीक उसी पल, एक बिल्ली सड़क पार करती हुई भाग रही है, और उसके पीछे एक कुत्ता भौंकता हुआ दौड़ रहा है और सबसे मजेदार घटना ये थी कि उसी जगह पर एक चोर पुलिसवाले से बचते हुए भागता दिख रहा है और पुलिस उसके पीछे लगी हुई है। वीडियो में सब एक-दूसरे का 'पीछा' करते दिख रहे हैं, एक ही फ्रेम में, एक ही समय पर।

वीडियो देख लोग हंसते-हंसते हुए लोटपोट

यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर धड़ल्ले से शेयर की जा रही है। वीडियो ब्राजील का बताया जा रहा है। जिसे देखने के बाद नेटिजेंस अपना रिएक्शन देते हुए मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "Too much happening in this video..." वहीं, दूसरे ने लिखा, "बिजीएस्ट CCTV इन द वर्ल्ड।" तीसरे ने लिखा, "ये क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म की शुरुआत, बीच और अंत सब एक साथ!" चौथे ने लिखा, "ये तो मार्क्स ब्रदर्स वाली कॉमेडी लग रही है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article