वायरल न्यूज़

Watch: जब गजराज ने ऊंचे पेड़ से तोड़ा कटहल, हाथी के दिमाग को देख यूजर्स बोले- इसे 21 तोपों की सलामी देनी चाहिए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 5, 2023, 03:05 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी ऊंचे पेड़ पर लगे कटहल को कुछ इस प्रकार तोड़ता है, जिसे देखने के बाद आप सभी हैरान हो जाएंगे।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • हाथी ने तोड़े ऊंचे पेड़ से कटहल
  • गजराज ने लगाया गजब का दिमाग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Elephant Viral Video: इंटरनेट पर हाथी का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप सभी दंग रह जाएंगे। ऐसे में जिस भी यूजर ने गजराज के इस वीडियो को देखा, वे जमकर हाथी की तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उनका कहना है इस वीडियो से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि जानवर कितने प्यारे होते हैं और उनका व्यवहार इंसानों से भी काफी अच्छा होता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में हाथी पेड़ से कटहल तोड़ता हुआ नजर आ रहा है, जो बेहद कमाल का है। इस वीडियो को आईएएस सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि कटहल हाथियों के लिए बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे कि इंसानों के लिए आम। ऐसे में ये वीडियो यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

हाथी ने ऊंचे पेड़ से तोड़ा कटहल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसे कहते हैं दिमाग का भरपूर इस्तेमाल करना। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जिंदगी के पड़ाव में इसे ही असली प्रयास कहते हैं। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को '@supriyasahuias' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article