Dance Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की टीवी के सामने एकदम वैसी ही डांस कर रही है, जैसे गाने में हीरोइन डांस कर रही हो। ऐसे में ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि ये लड़की एकदम हीरोइन की तरह डांस कर रही है, जो बेहद कातिलाना है।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़की बेहद शानदार डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में लड़की ने 'दिल चोरी' गाने पर एकदम हुबहू वैसा ही डांस किया है, जैसे कि फिल्म में नुसरत भरूचा ने किया है। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि इसने तो हीरोइनों को भी फेल कर दिया। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
लड़की ने डांस में नुसरत भरूचा को किया कॉपी
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि लड़की ने इतना शानदार डांस किया है, जिसे देखने के बाद तो हीरोइनों की याद आ गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं डांस में किसी को कॉपी करना। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'sairajhatta_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो हमें कमेंट कर जरूर बताइए, आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी।
