यमराज से बाल-बाल बचे चाचा! ट्रेन के सामने ऐसे की पटरी पार, अब वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर इन समय ट्रेन का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बुजुर्ग शख्स तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के सामने आराम से पटरी पार करता दिखाई देता है। जहां पर बुजुर्ग की बाल-बाल जान बचती है।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर आए दिन सैकड़ों वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो फनी और मजेदार होते हैं। वहीं पर कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो हमें चौंका देते हैं या फिर जिन्हें देखने के बाद हम खुद हैरान रह जाते हैं। इंटरनेट पर इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां पर हम देख सकते हैं कि हवा को चीरती हुई एक ट्रेन किसी स्टेशन से गुजर रही है। इसी बीच एक बुजुर्ग बहुत आराम से पटरी को पार करता हुआ दिखाई देता है।

_Viral video India

बुजुर्ग ने ट्रेन के सामने ऐसे की पटरी पार (फोटो-X/ @Anand_thunder)

15 सेकंड का यह वायरल वीडियो किसी रेलवे स्टेशन का है। जहां पर एक बुजुर्ग पटरी पार कर प्लेटफॉर्म पर आने की कोशिश करता है। इसी बीच उधर से तेज गति से हवा को चीरती हुई एक ट्रेन आ रही है और हम वीडियो में देखते हैं कि इस बुजुर्ग को थोड़ा भी डर नहीं लग रहा है। वह बड़े आराम से पटरी को पार कर रहा है। अगर थोड़ा भी 1-2 सेकंड इधर-उधर होता तो चाचा की जान भी जा सकती थी। वीडियो में हम आगे देखते हैं कि चाचा फिर आराम से उठते हैं और आगे की तरफ चलने लगते हैं वहीं ट्रेन गोली की तरह प्लेटफॉर्म से पार हो जाती है।

End of Feed