ये ऑमलेट है या 'द ग्रेट खली' की डाइट, खाने के लिए मिल रहा एक लाख रुपए का चैलेंज, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 9, 2023, 03:14 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चैलेंज दिया गया है। इस वीडियो में 31 अंडों का ऑमलेट खाने का चैलेंज दिया गया है, जिसे पूरा करने के लिए एक लाख रुपए का इनाम भी दिया जा रहा है। देखिए पूरा वीडियो..

KEY HIGHLIGHTS
  • 31 अंडों के ऑमलेट खाने का मिला चैलेंज
  • चलेंज पूरा करने पर मिलेगा एक लाख रुपए का इनाम
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Omelette Challenge Viral Video: खाने के तो कई सारे वीडियोज आपने देखे होंगे लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपकी नींद उड़ जाएगी। इस वीडियो Viral Video) में आपको एक चैलेंज मिलेगा.. ऑमलेट खाने का। अब आप सोच रहे होंगे कि ऑमलेट खाने में इतना ज्यादा समस्या क्या है, लेकिन भाई एक-दो अंडो का ऑमलेट नहीं बल्कि पूरे 31 अंडों का ऑमलेट खाने का चैलेंज है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में 31 अंडों का ऑमलेट खाने के लिए एक लाख रुपए का इनाम भी दिया जा रहा है। लेकिन सवाल ये है कि इतना अधिक अंडों का ऑमलेट खाएगा कौन? वहीं, यूजर्स भी इस पर काफी सवाल उठा रहे हैं। कुछ का कहना है कि इसे खाने के बाद एक लाख की बेड की जरूरत पड़ेगी भाई। एक लाख रुपए वाले इस वीडियो की काफी चर्चा भी हो रही है। कुछ लोग इसे 'द ग्रेट खली' की डाइट बता रहे हैं।

End of Feed