वायरल न्यूज़

Viral: चचा ने कैंडी से बना दी ऐसी चीज, देखते ही याद आ जाएगा बचपन, यूजर्स बोले - वो भी क्या दिन थे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 9, 2023, 01:49 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपना बचपन याद आ जाएगा। इस वीडियो में चचा ने कैंडी ने एक अनोखी चीज बनाई है। ऐसे में यूजर्स भी अपने बचपन का अनुभव शेयर कर रहे हैं।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • चचा ने कैंडी से बना दी अनोखी चीज
  • बचपन की दिला देगा याद
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Candy Wale Chacha Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको आपके बचपन की याद दिला देगा। इस वीडियो में आपको ऐसा नजारा नजर आएगा, जो कमाल का है। इस वीडियो (Viral Video) में आपको एक चचा नजर आ रहे होंगे, जो कैंडी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में चचा कैंडी से एक अनोखी चीज बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक चचा नजर आ रहे हैं, जो कैंडी बनाते दिख रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चचा कैंडी से चप्पल बनाते नजर आ रहे हैं, जो दिखने में भी काफी सुंदर लग रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि चचा ने तो हमारा बचपन याद दिला दिया। बचपन में हम सभी ने खूब कैंडी खाया था, जिस लम्हें को गुजरे हुए एक जमाना हो गया था लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद अब फिर याद आ गया है। आलम ये है कि इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

कैंडी वाले चचा ने याद दिला दिया बचपन

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि उस टाइम खरीदने के लिए पैसे नहीं होते थे और अब है तो अंकल जी ही नहीं आते। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इस चप्पल को देखकर तो मम्मी की याद आ गई। इस वीडियो पर अब तक साढे 4 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'yummybites_kt' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article