देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके, मीमबाजों ने मजेदार मीम से बनाया माहौल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2022, 10:20 AM IST

Memes On Earthquake: देश के कई हिस्सों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत के साथ-साथ नेपाल और चीन में भी धरती हिली है। भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं और मजेदार मीम शेयर कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • देश के कई हिस्सों में हिली धरती
  • कई जगहों पर घरों से बाहर निकले लोग
  • ट्विटर पर लोग जमकर ले रहे चटकारे

Memes On Earthquake: देश में एक बार फिर धरती हिली है। कई हिस्सों में भूकंप (Earthquake in India) के तगड़े झटके महसूस किए गए। दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अहले सुबह लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। बताया जा रहा है कि लोगों ने करीब एक मिनट तक रुक-रुक कर भूकंप के झटकों को महसूस किए। वहीं, अब मामले को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल गर्म है और लोग मजेदार मीम शेयर कर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Earthqauke

भूकंप पर लोग ले रहे हैं चटकारे

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडिया और नेपाल के अलावा ये झटके चीन में भी महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप की गहराई जमीन से पांच किलोमीटर नीचे थी। वहीं भूकंप की तीव्रता 4.3 बताई जा रही है। तो आइए, देखते हैं भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर किसी तरह का माहौल है।

End of Feed