Dulhan Stunt Video: शादी का जोड़ा पहन दुल्हन ने बाइक पर किया ऐसा खतरनाक स्टंट, ससुराल वालों के उड़े होश

Dulhan Stunt on Bike: वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन शादी के जोड़े में बाइक पर बैठी हुई है। वह अचानक बाइक पर स्टंट करने लगती है। आप देख सकते हैं कि बहुत ही खूंखार तरीके से दुल्हन बाइक को गोल-गोल घुमाने लगती है।

Dulhan Stunt on Bike: भारत में शादियों की शुरुआत हो चुकी है। शादियों के दर्जनों वीडियो हर रोज इंटरनेट पर देखे और शेयर किए जाते हैं। इन वीडियो में सबसे ज्यादा वो वीडियो देखे और पसंद किए जाते हैं, जो दूल्हा और दुल्हनों से जुड़े होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो में एक दुल्हन शादी के जोड़े में बाइक पर खूंखार स्टंट करती दिख रही है। आपने शायद ही ऐसा वीडियो कभी देखा होगा। जिस तरह दुल्हन स्टंट करती नजर आ रही है, वो हैरान करने वाला है।

End of Feed