Bobby Deol Kanguva Look: दुनिया में कुछ मेकअप आर्टिस्ट ऐसे हैं, जिनके आगे अच्छे-अच्छे धुरंधर भी फेल हो जाते हैं। इनके कलाकारी के लिए ही दुनिया इन्हें सलाम करती है। आज हम आपके लिए एक ऐसे ही कलाकार की वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे। शख्स ने ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किया है, जिसे देख इंटरनेट चलाने वाला हर शख्स उसका दीवाना हो गया है।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक मेकअप आर्टिस्ट दिख रहा है, जो अपना ट्रांसफॉर्मेशन कर एकदम हुबहू कंगुवा का बॉबी देओल लग रहा है। उसको देख ऐसा लग ही रहा है, जैसे कोई दूसरा शख्स हो। यहां तक कि खुद बॉबी देओल भी इसे देखकर शॉक्ड में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो गया? यूजर्स का कहना है कि भाई में गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है, बेहद ही जबरदस्त लुक लग रहा है।
आर्टिस्ट ने किया कंगुवा के बॉबी देओल वाला मेकअप
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद आपके दिमाग के धागे खुल जाएंगे। यूजर्स की भी काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसे देख बॉबी देओल भी कन्फ्यूज हो जाएंगे। बता दें, इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स का नाम Sreejith Damodaran है, जो एक मेकअप आर्टिस्ट है। वहीं, इस वीडियो को अब तक 15 हजार 800 से अधिक लोगों ने लाइक भी कर लिया है।
