Dulhan Ka Video: देश में इन दिनों शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर भी शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Bride Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Bride Viral Video) को देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। आलम ये है कि शादियों के वीडियो को लोग काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दुल्हन का एक ऐसा वीडियो (Wedding Video) सामने आया है, जिसने बवाल कटा दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में दुल्हन का स्वैग देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई है।
दुल्हन का खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी सबसे खास और अलग हो। इसके लिए कई कपल तो काफी पैसे भी खर्च करते हैं और जोर-शोर से तैयारियां भी करते हैं। वहीं, कुछ कपल तो काफी अजीबोगरीब हरकत तक कर देते हैं। जबकि, कुछ वीडियो में दोस्त-यार ऐसी हरकत कर देते हैं, जिससे माहौल बन जाता है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन का हाहाकारी अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स ने दुल्हन को अपने कंधों पर उठा रखा है। लाल जोड़े में तैयार दुल्हन हवा में बंदूक लहरा रही है और अनोखे अंदाज में डांस कर रही है। जिसने भी दुल्हन का स्वैग देखा वो देखता ही रह गया।
दुल्हन का खतरनाक स्वैग
दुल्हन के इस अंदाज को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर हक्के-बक्के रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'vijay_kanesh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 50 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए है। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये तो साका की दुल्हन लग रही है। कुछ का कहना है कि लगता है दुल्हन का भाई फौज में है। एक ने लिखा, 'दुल्हन को बॉर्डर पर भेज रहे क्या?' तो दुल्हन के इस कारनामे पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
