Funny Prank During Wedding Photoshoot: शादियों में भाईयों और दोस्तों का महत्व किसी से छिपा नहीं है। वे सिर्फ समारोह का हिस्सा नहीं होते, बल्कि इन खास मौकों को और भी खास बनाने का काम करते हैं। हालांकि, कभी-कभी वे कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती। हाल ही में एक ऐसा मजेदार घटनाक्रम सामने आया, जिसने शादी के माहौल में सभी के अंदर गुदगुदी पैदा कर दिया।
वायरल हो रहे इस वीडियो में, शादी के दौरान दुल्हन के भाई ने अनोखी टिप्पणी की। उसने दुल्हन रितिका से कहा, "रितिका, रात के 2 बज गए हैं, तुम यहां क्या कर रही हो? कल सुबह स्कूल नहीं जाना!" इस मजाक ने वहां उपस्थित सभी लोगों को जोर-जर हंसी में डाल दिया। दुल्हन के खास दिन में यह टिप्पणी एक अनपेक्षित लेकिन मनोरंजक मोड़ बन गई।
फोटोशूट के दौरान दुल्हन के भाई ने किया प्रैंक
यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें 3.4 मिलियन से ज्यादा लाइक्स और 48 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस प्रकार की हल्की-फुल्की हरकतें शादी समारोहों को यादगार बना देती हैं, और यह वीडियो इस बात का एक प्रमाण है। इसे इंस्टाग्राम पर 'sahil_saxena11' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
