वायरल न्यूज़

Pre-Wedding Shoot: प्री-वेडिंग शूट कराने के लिए नाव पर लेटी थी दुल्हन, तभी हुआ कुछ ऐसा जिंदगीभर का दे गया गम

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में प्री-वेडिंग शूट का नजारा आप देख सकते हैं। ऐसे में शूटिंग के दौरान दुल्हन के साथ कुछ ऐसा होता है, जिसके दुल्हन की भी चीख निकल जाती है।

Image

प्री-वेडिंग शूट कराती महिला (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्री-वेडिंग शूट कराने पहुंची शूट
  • शूटिंग के दौरान पानी में गिरा कड़ा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pre-Wedding Shoot Video: शादियों के सीजन फिर से आ गया है और अब कुछ कपल हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। इस बीच कुछ लोगों को प्री-वेडिंग शूट कराने का बड़ा मन करता है और कुछ लोग कराते भी हैं। इसके लिए कोई पहाड़ी क्षेत्रों को ढूंढता है तो कोई नदियों और समंदर के किनारों को। एक ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, लेकिन इस वीडियो में दुल्हन के साथ एक खेल हो जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला नाव पर लेटकर प्री-वेडिंग शूट कराती नजर आ रही है। इस दौरान जैसे ही वह नाव पर लेटती है, उसके हाथ का कड़ा पानी में गिर जाता है और फिर दुल्हन की शक्ल देखने लायक होती है। हालांकि, फिर वह शूट कराने में लग जाती है और अच्छे से शूट कराती है। लोगों को दुल्हन का ये अंदाज काफी अच्छा लगा। यूजर्स का कहना है कि दुनिया के हर इंसान को बुरे चीजों को छोड़कर अच्छी चीजों पर ध्यान देना चाहिए।

प्री-वेडिंग शूट कराती महिला

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत सुंदर वीडियो है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ता ही है। बता दें, इस वीडियो को '_simple_and_calm' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अबतक 84 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article