Dulhan Video: नाचते हुए दुल्हन ने मारी सॉलिड एंट्री, फिर रिश्तेदारों ने किया कुछ ऐसा, यूजर्स बोले - दुल्हनिया बहुत समझदार है

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक दुल्हन डांस के साथ एंट्री मार रही है। तभी उसकी शादी में आए रिश्तेदार कुछ ऐसा करते हैं, जिसके बाद दुल्हन भी गुस्सा हो जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • डांस के साथ दुल्हन ने मारी एंट्री
  • रिश्तेदारों ने लुटाया नोटों का बंडल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dulhan Entry Dance Video: शादी के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं, इसमें कई बार दूल्हे-दुल्हन की गुस्से वाली वीडियो भी सामने आती है। ऐसे में इनका गुस्सा कई बार फूट जाता है और कई बार ये शांति से मामले को संभाल लेते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए हैं, जो शॉकिंग भी है और ऐसे रिश्तेदारों को समझाने के लिए काफी भी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन डांस के साथ एंट्री मार रही है। इस दौरान वह काफी खुश भी नजर आ रही है, तभी उसके कुछ रिश्तेदार उस पर नोटों के बंडल वार कर लुटाते नजर आ रहे हैं, जिससे वह काफी नाखुश भी नजर आ रही है। ऐसे में उसका गुस्सा साफतौर पर वीडियो में देखा जा सकता है लेकिन फिर भी वह गुस्से को जाहिर नहीं होने देती और स्टेज की ओर बिना रिएक्शन दिए चली जाती है।

End of Feed