वायरल न्यूज़

Dulhan Video: डांस करते हुए दुल्हन ने मारी ऐसी खतरनाक एंट्री, खूबसूरती व मासूमियत देख नजर नहीं हटा पाएंगे आप

इंस्टाग्राम पर एक दुल्हन का प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने एंट्री करते हुए इतना शानदार डांस किया है, जिसे देख आप अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे।

Image

दुल्हन ने डांस करते हुए मारी एंट्री (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन ने डांस करते हुए मारी एंट्री
  • खूबसूरती देख हर कोई हुआ फिदा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dulhan Entry Dance Video: हमारे समाज में दो तरीके से शादी होती है - एक लव मैरिज व दूसरा अरेंज मैरिज। अरेंज मैरिज दो परिवारों के पसंद-नापसंद को ख्याल में रखते हुए कराया जाता है। लेकिन अगर बात लव मैरिज की हो तो खुशी दोगुनी हो जाती है। अब भाई हो भी क्यों न, अपनी पसंद से शादी जो होती है। एक ऐसा ही खूबसूरत वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बेहद ही शानदार है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन डांस करते हुए एंट्री मार रही है। इस दौरान दुल्हन ने 'साजन जी घर आए' गाने पर कमाल का डांस कर रही है और उसके चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखी जा सकती है। यूजर्स का कहना है कि जब शादी अपने मनपसंद शख्स से होती है तो उसकी खुशी अलग ही होती है। लेकिन समाज के चक्कर में आकर न जाने कितने लोग अपने ही प्यार और रिश्तों के साथ समझौता कर लेते हैं।

दुल्हन ने डांस करते हुए मारी एंट्री

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भगवान करें इनकी खुशी हमेशा बनी रहे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दुल्हन ने बहुत ही सुंदर डांस किया है। बता दें, इस वीडियो को 'riyasaroj63' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिस पर अब तक 422 लाइक्स मिल चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article