Dulha Dulhan Video: शादी के बाद सबसे भावुक पल दुल्हन की विदाई का होता है। विदाई के दौरान दुल्हन के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है। हालांकि, अब की बहुत कम ही दुल्हनें विदाई में रोती नजर आती हैं। वहीं दुल्हन के घरवाले भी अब उतना भावुक नहीं होते हैं, जितना पहले हुआ करते थे। आजकल तो विदाई में दुल्हनें हंसी-मजाक करती भी नजर आती हैं। ज्यादातर दुल्हनें आजकल हंसते-हंसते विदाई लेती हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक दुल्हन की विदाई का वीडियो वायरल हो रहा है।
दुल्हन की विदाई (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Desi Jugaad Video: बाइक चलाते समय ठंड से बचने के लिए युवक ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, देखकर मौज आ जाएगी
दुल्हन की विदाई का वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो में एक दुल्हन अपनी विदाई के समय अजीबोगरीब ड्रामा करती दिखाई दे रही है। सबसे ज्यादा शॉकिंग बात यह है कि वह जब अजीबोगरीब ड्रामा कर रही है तो दूल्हा भी उसके पास ही बैठा है। अपनी दुल्हन के अजीबोगरीब ड्रामे को देखकर दूल्हे को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करे। आप वीडियो में दूल्हे के रिएक्शन को आसानी से देख सकते हैं। सबसे पहले आप इस वायरल हो रहे वीडियो के देखिए-
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन की विदाई हो रही है। वह कार में अपने दूल्हे के साथ बैठी है। इस दौरान दुल्हन की मां वहां पर खड़ी होती है। तभी दुल्हन अपनी मां से बात करते हुए कहती है, 'मम्मी मैं नहीं जाऊंगी.. मुझसे बर्तन धुलवाएंगे, कपड़े धुलवाएंगे' इसके अलावा दुल्हन यह भी कहती है कि वह ससुराल में छोटे कपड़े कैसे पहनेगी। साथ ही दुल्हन अपनी मां से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे डायलॉग्स भी बोलती है। यह सब देखकर दूल्हा कंफ्यूजन की स्थिति में नजर आता है। इस वीडियो को nikita__official08 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
