वायरल न्यूज़

Viral Video: लगा चांद पर पहुंचा है कोई अंतरिक्ष यात्री, मगर तभी दिखा हिला देने वाला नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 31, 2024, 06:54 AM IST

Viral Video: शुरुआत में वीडियो देखकर मालूम होता है कि कोई अंतरिक्ष यात्री चांद पर पहुंचा और अपने कदम नीचे रखने की कोशिश कर रहा है। मगर तभी ऐसा कुछ दिखा जो किसी के भी होश उड़ा देगा।

Image

वायरल वीडियो देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो सचमुच कभी-कभी हमारे होश उड़ा देते हैं। आंखों पर यकीन नहीं होता है कि ऐसा देखने को भी मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो दिमाग में करंट लगा देगा। वीडियो किसी अंतरिक्ष यात्री का मालूम होता है जो चांद पर पहला कदम रखने की कोशिश में है। मगर इसके बाद जो कुछ पता चलता है वो हिला देगा। हालांकि बाद में हंसी भी बहुत आती है। वीडियो इतने मजेदार भी है कि अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

कुछ और ही निकला अंतरिक्ष यात्री

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखकर लगेगा कि फ्रेम में कोई अंतरिक्ष यात्री है। वो चांद की सतह पर कदम रखने की कोशिश कर रहा है। यात्री किसी तरह पैर रखता है और धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश करता है। फ्रेम में ये नजारा सचमुच देखने लायक होता है। मगर क्या हो जब इसी नजारे में अचानक ऑटो चलता हुआ नजर आ जाए। यकीन नहीं करेंगे मगर वीडियो में ऐसा ही होता है। इसमें सचमुच फर्राटा भरता हुआ ऑटो नजर आता है।

देखिए वीडियो

दरअसल शुरुआत में अंतरिक्ष यात्री लग रहा शख्स भी धरती पर भी मौजूद है। मगर वीडियो को इस तरह फिल्माया गया था जो सचमुच किसी अंतरिक्ष यात्री की तरह लगता है। इसके आखिर में देखेंगे कि शख्स दरअसल सड़क के किनारे ऊबड़-खाबड़ जगह इस वीडियो को फिल्माता है जो गजब का लगता है। मालूम हो कि मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article