वायरल न्यूज़

Viral Video: स्टेज पर दूल्हे के साथ हुआ ऐसा खेल देखती रही गई दुल्हन, फिर जो हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए

Dulha Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो हक्के-बक्के रह गए।

Image

दूल्हे के साथ तो खेल हो गया (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का मजेदार वीडियो
  • सच्चाई जान लोगों की हंसी छूट गई
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी (Funny Video) होते हैं, जबकि कई वीडियो चौंकाने (Shocking Video) वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Today Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में शादी का एक अजीबोगरीब वीडियो (Bride Groom Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग ना केवल भौचक्के रह गए, बल्कि जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

आज तक आपने शादियों के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अजीबोगरीब हरकत करते नजर आते हैं। तो कुछ वीडियो में दोस्त-यार माहौल बनाते दिखाई देते हैं। जबकि, कुछ वीडियो में अपने अनोखे अंदाज से मेहमान महफिल लूट लेते हैं। लेकिन, इस वीडियो में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा, जिसके बारे में शायद आप सोच भी नहीं सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन साथ में बैठे हैं। तभी बुर्के में कोई वहां पहुंचता है और दूल्हे से जाकर लिपट जाता है। इस नजारे को देखकर दुल्हन दंग रह जाती है और दूल्हे को ऐसे देखते ही जैसे कोई बड़ा कांड हो गया है। दुल्हन के साथ कुछ समय तक ऐसा खेल चलता है, जिसे देखकर हर कोई चौंक जाते हैं। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

चौंकाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि आज कल लोग क्या-क्या करने लगे हैं? अब यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'khusipatel246' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। एक ने लिखा ये तो खेला हो गया है। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article