Viral Video: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने तान दी बंदूक, फिर धांय-धांय फायरिंग से थर्राया माहौल

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Feb 3, 2023, 10:23 AM IST

Bride Groom Firing Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनो फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए। वहीं, कुछ लोग वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज
  • स्टेज पर दोनों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Firing Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना दूल्हा-दुल्हन (Dulha Dulhan Video) के एक से एक मजेदार वीडियो (Firing Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, जबकि कुछ वीडियो (Bride Groom Video) को देखकर यूजर्स दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) काफी हटके होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे माहौल थर्रा गया।

Dulha DUlhan Video

दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

हर दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी को सबसे खास और यादगार बनाना चाहते हैं। इसके लिए कुछ कपल तो काफी पैसे भी खर्च करते हैं। जबकि, कई कपल काफी अजीबोगरीब हरकत भी करते हैं, जिससे उनका नाम हो जाता है और उनका वीडियो वायरल हो जाता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक कपल ने कुछ ऐसा ही किया, जिससे उनकी हर तरफ चर्चा हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन साथ खड़े हैं। अचानक दूल्हा-दुल्हन ने साथ में बंदूक तान दी और हवा में लहराते हुए फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही दुल्हन घबरा गई, वहीं पूरा माहौल भी थर्रा गया। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...

End of Feed