Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर आए दिन दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यह वीडियो दुल्हन से जुड़ा है। वीडियो में दुल्हन कुछ ऐसा करती दिख रही है, जिसने दूल्हे के साथ-साथ शादी में आए रिश्तेदारों को भी हैरान कर दिया है। वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और लोग दुल्हन की हरकत पर बातें करते नजर आ रहे हैं।
दुल्हन वीडियो (इंस्टाग्राम)
दूल्हा-दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल
आपने अक्सर देखा होगा कि शादी में बहुत सारी रस्में निभाई जाती हैं। इतनी रस्मों के बाद दूल्हा-दुल्हन बहुत ही ज्यादा थक जाते हैं। कई बार भागदौड़ इतनी बढ़ जाती है कि दूल्हा-दुल्हन अपनी नींद भी पूरी नहीं कर पाते हैं। सबसे ज्यादा हेक्टिक शादी का दिन होता है। जहां एक तरफ दूल्हा-दुल्हन को पुरी रात जागना होता है। वहीं इस दौरान थकान भी जमकर होती है। इससे कई बार दूल्हा-दुल्हन को नींद भी आने लगती है। हालांकि, वह रस्मों को छोड़कर सो नहीं सकते हैं। इसलिए कई बार मंडप में ही झपकी लेने लगते हैं। देखें वीडियो-
वायरल हो रहे वीडियो में भी ऐसा ही है। आप देख सकते हैं कि शादी के दौरान दुल्हन मंडप में बैठे-बैठे ही सोने लगती है। वह अपनी नींद पर कंट्रोल नहीं कर पाती है। हालांकि, इस दौरान दूल्हा पास में ही खड़े होकर शादी की रस्म निभा रहा होता है। वीडियो शादी के मंडप का है, जिसमें दुल्हन को सोता देखकर मेहमान और रिश्तेदार हैरान रह जाते हैं। मंडप में बैठे-बैठे दुल्हन सोने लगेगी, ऐसा शायद ही किसी ने सोचा होगा।
