Anjali Arora Video: कच्चा बादाम गाने पर रील्स बनाकर रातोंरात वायरल हुईं अंजलि अरोड़ा का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद वह फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। इस वायरल वीडियो में अंजलि अरोड़ा न सिर्फ अपने खूबसूरत डांस से लोगों का दिल बहलाती नजर आ रही हैं, बल्कि अपने कातिल एक्सप्रेशन से यूजर्स का दिल जीत रही हैं। इस वीडियो को अंजलि अरोड़ा के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में अंजलि अरोड़ा अपने लुक से भी यूजर्स को आकर्षित कर रही हैं।
अंजलि अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
गौरतलब है कि अंजलि अरोड़ा रील्स पर पॉपुलर होने के बाद कंगना रनौत के बहुचर्चित रियलिटी शो 'लॉकअप' में नजर आई थीं। इस शो में वह सेकंड रनरअप थी। इस शो से निकलने के बाद उनकी जिंदगी में तब भूचाल आ गया था, जब उनका कथित MMS वीडियो सामने आया था। हालांकि, अंजलि अरोड़ा ने इस वीडियो को फेक बताया था। वह कैमरे के सामने रोती भी नजर आई थीं। अब वह अपने नए वीडियो से इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। देखें वीडियो-
अंजलि अरोड़ा अपने नए वीडियो वन पीस ड्रेस पहनी दिख रही हैं। इस ड्रेस में वह काफी बिंदास लग रही हैं। अंजलि का बोल्ड लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वीडियो में अंजलि अरोड़ा एक गाने पर डांस करती दिख रही हैं। अंजलि अरोड़ा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रील्स के रूप में शेयर किया है। इस वीडियो को देखने वालों का तांता लगा हुआ है। अपने खूबसूरत लुक्स और नए डांस वीडियो को वह आए दिन फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
