वायरल न्यूज़

Dance Video: फिर से वायरल हुआ ट्रेन में डांस करती हुई लड़कियों का वीडियो, यूजर्स बोले - अब बस भी करो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 3, 2023, 01:20 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां ट्रेन में डांस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में यूजर्स के काफी रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

Image

लड़कियों ने ट्रेन में किया बेली डांस (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन में लड़कियों ने किया डांस
  • शीला की जवानी पर हिला डाला पूरा ट्रेन
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Girls Dance in Train: बीते कुछ दिनों में आपको कई सारे डांस वीडियोज ऐसे देखने को मिले होंगे, जो ट्रेन के होंगे। इन सभी वीडियोज (Viral Video) में लड़कियों का ग्रुप ट्रेन में डांस करता नजर आ रहा है। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें कुछ लड़कियों का ग्रुप ट्रेन में डांस (Dance Video) करता नजर आ रहा है। ऐसे में इस वीडियो में इन लड़कियों ने तीस मार खां फिल्म के गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करती दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में लड़कियां कभी अकेले तो कभी ग्रुप में डांस करती नजर आ रही हैं। इस बीच एक लड़की स्टंट करती भी दिख रही है। इतना ही नहीं, वीडियो को जब आप आखिर तक देखेंगे तो उसमें आपको एक लड़की बेली डांस भी करती नजर आएगी, जो बेहद कमाल का है। ऐसे में इस वीडियो को यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स उनके इस वीडियो पर भड़क भी रहे हैं।

लड़कियों के ग्रुप ने ट्रेन में किया धांसू डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इन लोगों ने तो अपने डांस से पूरा का पूरा ट्रेन ही हिला डाला। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इन लोगों के पास और कोई काम नहीं है, कम से कम ट्रेन को तो बक्श दो। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख 91 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'bomb_fire_india' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article