वायरल न्यूज़

वरमाला के समय दुल्हन को गोद में उठा लिया शख्स, गुस्से से तिलमिला उठा दूल्हा और फिर..

वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन के परिजन द्वारा उसे गोद में उठाने पर दूल्हा नाराज हो जाता है। यह देखकर वह सोफे पर बैठ जाता है और दुल्हन के नीचे उतरने का इंतजार करता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Image

वरमाला के दौरान दुल्हन के परिजन के किया खेल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुल्हन के परिजन के किया खेल
  • वरमाला के दौरान बैठ गया दूल्हा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dulha Dulhan Varmala Funny Moments: जयमाला की रस्म भारतीय शादी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार और दोस्त मस्ती और हंसी-मजाक करते हैं। इस रस्म के दौरान, कई बार हल्के-फुल्के नाटक होते हैं, लेकिन कभी-कभी स्थिति अनियंत्रित भी हो सकती है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दुल्हन के परिवार के एक सदस्य ने उसे गोद में उठा लिया, जिससे दूल्हा नाराज हो गया।

इस मजेदार घटना के समय, दूल्हा बस शांति से यह सब देखता रहा जबकि बाराती उसके पीछे नहीं थे। दूल्हे की परेशानी तब और बढ़ गई जब उसने देखा कि उसका होने वाला जीवन साथी किसी और की गोद में है। इसके कारण वह गुस्से में आ गया और सब कुछ छोड़कर अपने सोफे पर बैठ गया। उसने इस स्थिति का इंतजार करना बेहतर समझा कि कब दुल्हन नीचे उतरेगी।

वरमाला के दौरान दुल्हन के परिजन के किया खेल

यह वीडियो जब से इंस्टाग्राम पर 'sharma_manvi_12' अकाउंट पर पोस्ट किया गया है, लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देखने के बाद कई लोग हंसते हैं और साथ ही यह भी चर्चा करते हैं कि शादी की रस्मों में कभी-कभी ऐसा क्या हो जाता है, जो सभी के लिए यादगार बन जाता है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article