Viral Video: मंडप में दूल्हे ने देख लिया कुछ ऐसा, तुरंत मुरझा गया हंसता हुआ चेहरा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 29, 2025, 10:33 AM IST

Dulha-Dulhan Ka Video: दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार भी है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो में दूल्हे के साथ ऐसा कुछ होता है कि बेचारा अपनी खुशी ही भूल गया।

Dulha-Dulhan Ka Video: शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में खूब शेयर किए जाते हैं। मगर इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही एक जबरदस्त नजारा वायरल हुआ है, जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। वायरल वीडियो दूल्हा-दुल्हन से जुड़ा है जिसमें दूल्हा अपने विवाह को लेकर बेहद खुश नजर आता है। मगर एकाएक बेचारे ने ऐसा कुछ देख लिया उसका मुस्कुराता हुआ चेहरा तुरंत मुरझा गया।

Viral Video

विवाह का ये वीडियो इतना मजेदार है जिसे देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। (Photo/Instagram)

मुरझा गया दूल्हे का हंसता हुआ चेहरा

मजेदार वीडियो देखकर मालूम होता है कि बैंक्वेट हॉल में बारात आ चुकी है। दूल्हा-दुल्हन भी विवाह स्थल पर पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर में दोनों मंडप में बैठते हैं और पंडित जी विवाह से जुड़ी रस्म शुरू करते हैं। पास में दूल्हा-दुल्हन भी बैठे हैं जो एक-दूसरे को देखते हैं। इसमें दूल्हा अपनी दुल्हन की खूबसूरत देखते ही उसका फैन हो गया। अपनी खुशी नहीं छिपा पाया और तुरंत मुस्कुराने लगता है।

End of Feed