वायरल न्यूज़

VIDEO: सड़क के बीचोबीच भिड़ गए सांप और नेवाला, मगर आखिर में जो दिखा दिमाग घूम जाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 29, 2025, 02:32 PM IST

Animal Fight Video: वायरल वीडियो में देखेंगे किंग कोबरा सड़क से गुजर रहा था कि तभी रफ्तार में नेवला वहां पहुंचा और हमला कर दिया। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया देखकर दिमाग घूम जाएगा।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा सांप नेवले की लड़ाई से जुड़ा वीडियो। (Photo/Instagram)

Animal Fight Video: सांप और नेवले के बीच दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। दोनों को एक-दूसरे का जानी-दुश्मन माना जाता है। सांप और नेवला जब एक दूसरे के सामने पड़ते हैं तुरंत हमला हो जाता है। दोनों की लड़ाई में नेवला अक्सर सांप पर भारी पड़ता है और उसे हराकर ही दम लेता है। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जो किसी को भी चौंकाकर रख देगा। वीडियो सांप और नेवले के बीच लड़ाई से ही जुड़ा है।

हैरान कर देगा ये नजारा

शुरुआत से वीडियो में देखेंगे कि व्यस्त सड़क के दोनों तरफ से वाहन अच्छी-खासी तादाद में गुजर रहे हैं। फ्रेम में ये नजारा बिल्कुल सामान्य नजर आता है। मगर तभी ऐसा कुछ नजर आया जो किसी के भी होश उड़ा देगा। इसमें देखेंगे कि सांप तेज रफ्तार से सड़क से गुजर रहा है। कोबरा सड़क पार करता है इससे पहले ही फुर्तीला नेवला उसके करीब पहुंच गया और हमला कर दिया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

फ्रेम में आगे जो दिखा किसी के भी होश उड़ जाएंगे। इसें देखेंगे कि सड़क के दोनों तरफ वाहनों की रफ्तार थम गई है। लोग सांप नेवले की खतरनाक लड़ाई देखने में व्यस्त हैं। इधर कोबरा किसी तरह जान बचाकर निकलने की कोशिश में है, मगर नेवला उसे कहां छोड़ने वाला था। नेवला उसपर तब तक हमला करता है उसके प्राण नहीं निकल गए। मालूम हो सांप नेवले की लड़ाई से जुड़ा ये वीडियो इंस्टाग्राम पर wildanimalpower नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article