वायरल न्यूज़

Brain Test Puzzle: तस्वीर में कहां छिपा है गणित का 8 नंबर, दम है ढूंढकर दिखा दें

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 29, 2025, 09:07 AM IST

Brain Test Puzzle: दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को तय समय के भीतर हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। बाज जैसी नजर वाले इसे जरूर तय समय में हल कर लेंगे

Image

दिमाग का टेस्ट लेने वाली इस पजल को हल करना आसान नहीं है। (Photo/Twitter)

Brain Test Puzzle: सोशल मीडिया में ऑप्टिकल इल्यूजन यानी दिमाग का टेस्ट लेने वाली तस्वीरों की भरमार है। यहां हर रोज ब्रेन टीजर वाली ऐसी तस्वीरें शेयर की जाती हैं जिन्हें हल करना कई बार बेहद मुश्किल होता है। आज हम एक ऐसी ही जबरदस्त तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं जिसे हल करना आज बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। वायरल तस्वीर में आपको हर तरफ गणित का पांच नंबर लिखा हुआ नजर आएगा।

पांच की भीड़ में कहां है 8 नंबर

तस्वीर में ऊपर से नीचे तक और दाएं से बाएं सिर्फ पांच नंबर ही लिखा हुआ नजर आता है। पांच नंबर वाली ये तस्वीर देखने में बेहद सामान्य लगती है। मगर जानते हैं इसी तस्वीर में एक जगह पर 8 नंबर छिपा हुआ है। मगर मजाल है कोई उस नंबर को ढूंढकर दिखा सके। अगर खुद को जीनियस समझते हैं तो एक कोशिश जरूर कीजिए।

पहले जान लीजिए शर्त

हालांकि इससे पहले आप अपनी कोशिश में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। चैलेंज पूरा करने के लिए आपको सिर्फ दस सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब तलाश कर लिया तो आज के विजेता आप ही हैं। हालांकि खूब सारा समय लेने के बाद भी आपको जवाब नहीं दिखा है तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है।

यहां देखिए जवाब

Viral Puzzle

गोल घेरे में देखिए कहां है जवाब।

देख लिया ना जवाब ऐसी जगह छिपा हुआ था जिसे हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। हालांकि ऐसी कोशिश से दिमाग और आंखों की भरपूर कसरत जरूर हो जाती है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article