Viral Video: नशे की हालत में धुत होकर सांप से खेल रहा था शख्स, फिर हुआ कुछ ऐसा, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सांप के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान सांप पलटकर उसे डंस लेता है और फिर उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप के साथ खेल रहा था शख्स
  • सांप ने शख्स को काटा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Playing With Snake: सोशल नेटवर्किंग साइट पर जानवरों के कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियोज में सांप के भी कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक शख्स सांप के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान उसके ऐसा खेल होता है, जिसे देख आप भी दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स सांप के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान शख्स नशे की हालत धुत है। सांप के साथ मस्ती के दौरान जानवर उसे काट लेता है और फिर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। ये मामला आंध्र प्रदेश के सत्यसाई जिले के कादिरी का बताया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम नागराजू है।

End of Feed