Deadpool And Wolverine In Mumbai Rain: मायानगरी में जितनी माया देखने को मिलती है, उतनी ही यहां की बारिश भी फेमस है। मुंबई की बारिश के बारे में हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। मुंबई के कई ऐसे इलाके हैं, जो बारिश के सीजन में जलमग्न हो जाते हैं, जिससे आमजन को भारी समस्या होती है। लेकिन अगर इस बारिश में आमजन के अलावा सुपरहीरोज भी परेशान हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में डेडपूल और वूल्वरिन नजर आ रहे हैं, जो मुंबई की बारिश में फंस चुके हैं। इस दौरान दोनों किसी बस स्टैंड पर बैठे हुए हैं, जिनका वीडियो काफी चर्चा में कहा जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब हमारे सुपरहीरोज बारिश से परेशान हैं तो बाकी लोगों का क्या ही होगा? बता दें, डेडपूल और वूल्वरिन की फिल्म भी आ रही है, जो 26 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज की जा रही है।
मुंबई की बारिश में फंसे डेडपूल और वूल्वरिन
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे डेडपूल और वूल्वरिन के इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में बुक माय शो के ऑफिशियल अकाउंट ने लिखा है कि डेडपूल और वूल्वरिन का डिलीटेड सीन। जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है कि दोनों टैक्सी के लिए इंतजार कर रहे हैं। बता दें, इस वीडियो को 'instantbollywood' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 2.68 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
