वायरल न्यूज़

OMG! दुल्हन के साथ स्टेज पर थी सहेली, दूल्हे ने उसी के गले में डाल दी वरमाला, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 25, 2025, 09:36 AM IST

Bride Groom Video: बताया गया हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश में बरेली का है। यहां नशे में धुत दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन की सहेली के गले में ही वरमाला डाल दी। इसके बाद दूल्हा पक्ष के साथ जो कुछ हुआ शायद ही किसी ने सोचा होगा।

Image

OMG! दुल्हन के साथ स्टेज पर थी सहेली, दूल्हे ने उसी के गले में डाल दी वरमाला, देखिए VIDEO

Bareilly Viral Video: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला चर्चा में बना हुआ है। यहां बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंचे दूल्हे ने दुल्हन की सहेली के गले में ही वरमाला डाल दी। बताया गया कि दूल्हे की ऐसी हरकत से दुल्हन गुस्से से लाल पड़ गई और विवाह करने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं बाद में पूरी बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ गया। हैरान करने वाला मामला जिले में क्योलड़िया का बताया गया है। यहां पीलीभीत के बरखेड़ा से बारात गांव में पहुंची।

बिना दुल्हन लौटी बारात

बारात गांव में पहुंची और विवाह को लेकर दोनों पक्ष बहुत खुश थे। पंडितजी भी दूल्हा-दुल्हन के विवाह से जुड़ी रस्म पूरी कराने लगे। इसी क्रम में दोनों को एक-दूसरे के गले में वरमाला डालने के लिए कहा गया। दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाली। मगर जब दूल्हे ने वरमाला डाली सारा मामला उल्टा पड़ा गया और पूरी बारात को दुल्हन के बगैर ही वापस लौटना पड़ा गया। दरअसल दूल्हा शराब के नशे में धुत था और उसने गलती से दुल्हन की सहेली के गले में वरमाला डाल दी।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

गुस्से से लाल पड़ गई दुल्हन

इधर दुल्हन को दूल्हे की हरकत देखकर तुरंत आभास हो गया कि वो नशे में है। दुल्हन दूल्हे की ऐसी हरकत देखकर गुस्से से लाल पड़ गई और विवाह करने से इनकर कर दिया। हैरान होंगे बाद में मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ गया। घटनाक्रम पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग का चालान भी किया। घटना से जुड़ा वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल है। इसे एक्स पर @bstvlive नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article