'बॉस मैं नशे में हूं...', रात के 2.30 बजे ढाई बजे कर्मचारी ने कर दिया मैसेज; जानें फिर क्या हुआ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 6, 2023, 01:04 PM IST

Drunk Employee Message Viral: नशे की हालत में धुत एक कर्मचारी ने अपने बॉस को मैसेज कर दिया और खुद बॉस ने उसके मैसेज का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस कर्मचारी ने अपने बॉस को जो मैसेज लिखा, उसे देख दुनिया के सभी बॉस खुश हो जाएंगे।

Viral Message: कहा जाता है कि जब इंसान नशे में होता है तो उसके दिल की बातें बाहर आती हैं, वो अक्सर सच ही बोलता है। शायद यही वहज है कि कई बार नशे की हालत में लोग अपने रिश्ते बिगाड़ लेते हैं। मगर एक कर्मचारी ने अपने बॉस को जो मैसेज किया, वो देखकर दुनिया के सारे बॉस हैरान रह जाएंगे। नशे में धुत एक शख्स ने बॉस को जब मैसेज किया, तो बॉस मानो खुशी के मारे लाल हो गए। आपको पूरा माजरा समझाते हैं।

Drunk Employee

नशे में धुत जूनियर ने बॉस को लिखा इमोशनल मैसेज। (तस्वीर- Freepik)

नशे में धुत जूनियर ने बॉस को लिखा इमोशनल मैसेज

'बॉस मैं नशे में हूं...' जूनियर ने अपने बॉस के लिए जो इमोशनल मैसेज लिखा, उसे पढ़कर बॉस खुद को रोक नहीं सका। उसने सोशल मीडिया पर मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया। देखते ही देखते ये मैसेज वायरल हो गया और लोगों ने इस पर खूब कमेंट किया, सलाह दी। मैसेज को पढ़कर ऐसा लग रहा है कि ये कर्मचारी अपने बॉस को कुछ ज्यादा ही मानता है।

End of Feed