वायरल न्यूज़

Video: फैक्ट्री में ऐसे बनती है ऑरेंज आइसक्रीम, खाने से पहले एक बार जरूर देख लें यह वीडियो

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 5, 2023, 09:21 PM IST

Orange Ice cream Making Video: सोशल मीडिया पर ऑरेंज आइसक्रीम के मेकिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। फैक्ट्री में ऑरेंज आइसक्रीम जिस तरह से बनाई जाती है, उसे देखकर आपका मूड खराब हो सकता है।

Image

ऑरेंज आइसक्रीम मेकिंग वीडियो (इंस्टाग्राम)

Orange Ice cream Making Video: बचपन में हम सभी ने ऑरेंज आइसक्रीम जरूर खाई होगी। कई लोगों को बड़े होने के बाद भी ऑरेंज आइसक्रीम खानी पसंद होती है। अगर आप भी ऑरेन्ज आइसक्रीम बहुत ज्यादा ही पसंद करते हैं। इसको देखकर आपकी लार टपकने लगती है, तो इसे फैक्ट्री में कैसे तैयार किया जाता है जरूर इसे एक बार देख लें। सोशल मीडिया पर ऑरेंज आइसक्रीम के मेकिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

ऑरेंज आइसक्रीम मेकिंग वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

इस वीडियो को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। ऐसे कई डिश हैं जो हमे हमारे बचपन से पसंद है। ऑरेंज फ्लेवर वाला आइसक्रीम का आनंंद हम समय-समय पर लेना पसंद करते हैं। चिपचिपा मीठा ऑरेन्ज आइसक्रीम हमारे घर के लोग भी खाना बेहद पसंद करते हैं। क्या आपने कभी ऑरेन्ज आइसक्रीम बनते देखा है? इस वीडियो में हम आपको यही दिखाने वाले हैं। वीडियो में आप ऑरेन्ज आइसक्रीम या पॉप्सिकल बनते देख सकते हैं। देखें वीडियो-

इस वीडियो को कंटेंट क्रिएटर अमर सिरोही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @foodie_incarlate पर शेयर किया है। वीडियो में आप एक फैक्ट्री में पॉप्सिकल्स बनता देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि पॉप्सिकल के घोल को मिलाकर लॉलीज जमाया जा रहा है। इसके बाद इसे पैकेट में बंद करके बाजार में बेचने तक का वीडियो कैमरे में कैद किया गया है। वीडियो को देखकर कई यूजर्स निराश नजर आए। एक यूजर ने वीडियो देखकर कहा, "हानिकारक रंगों को देखकर मैं कभी यह आइसक्रीम दोबारा नहीं खाऊंगा।"

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article