VIDEO: ना ड्राइवर, ना ब्रेक... पाकिस्तान में बेकाबू 'स्मार्ट कार' ने ठोकी पुलिस की गाड़ी, लाइव कैमरे में कैद हुआ हादसा

Viral Video: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के डी-चौक पर एक लोकल इनोवेटर द्वारा बनाई गई ड्राइवरलेस कार का लाइव टेस्ट चल रहा था। टेस्ट ड्राइव के दौरान अचानक सिग्नल कट गया और कार बेकाबू होकर सीधे सड़क किनारे खड़ी पुलिस की गश्ती गाड़ी से जा टकराई।

Viral Video: तकनीक की दुनिया में रोज नए प्रयोग हो रहे हैं, लेकिन कभी-कभी अति-उत्साह और 'देसी जुगाड़' भारी भी पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला पाकिस्तान (Pakistan) की राजधानी इस्लामाबाद में, जहां एक 'ड्राइवरलेस कार' का लाइव डेमो चल रहा था। सब कुछ ठीक चल रहा था, पत्रकार कार के फीचर्स गिना रहे थे, लेकिन अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लाइव टेस्ट 'हादसे' में बदल गया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।

End of Feed