Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो इसके लिए अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं, जिससे उनका नाम हो और उनकी अपनी एक अलग पहचान हो। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है और रातोंरात फेमस भी हो जाते हैं। वहीं, कुछ लोगों का मजाक भी बन जाता है। क्योंकि, कई लोग अजीबोगरीब हरकत तक कर देते हैं, जिन्हें देखकर लोग भड़क जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Today Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों को हैरानी भी हो रही है और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो (Funny Video) में एक शख्स तेल भरवाने के लिए गधे से पेट्रोल पंप पहुंचा था। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।
आज तक आपने बाइक, कार, बस, ट्रक या अन्य मोटर वाहन को पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते हुए देखा होगा। लेकिन, कभी किसी गधे को पेट्रोल पंप पर तेल भरवाते हुए देखा है? इस बात को सुनकर की आप चौंक गए होंगे। मन ही मन सोच रहे होंगे कि पेट्रोल पंप पर गधा। जिसने भी इस वीडियो (Today Viral Video) को देखा सबका यही हाल है। किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह मजे से गधे को लेकर एक शख्स पेट्रोल पंप पर पहुंचता है। पेट्रोल पंप कर्मचारी उसमें तेल डालने भी लगता है। पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे वो गधे में ही तेल डाल रहा था। लेकिन, हम सब जानते हैं यह संभव नहीं है। इसका मतलब ये हुआ कि कोई डब्बा होगा, जिसमें वो तेल डाल रहा होगा। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...
हैरान करने वाला वीडियो
वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे कि ये क्या अजीबोगरीब मामला है? अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'tanwarmusictighariya' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये फेक है। किसी का कहना है कि ये तो हद है। कुछ का कहना है कि फेमस होने के लिए लोग क्या-क्या करेंगे। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
