वायरल न्यूज़

दौड़ती बाइक पर खड़ा हुआ और छोड़ दिए दोनों हाथ, वायरल हुआ यूपी के स्टंटबाज का VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 10, 2024, 01:49 PM IST

Viral Video Today: वीडियो उत्तर प्रदेश में अमरोहा का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि कैसे एक शख्स ने महज रील्स शूट करने के लिए दूसरों की जान मुसीबत में डाल दी।

Image

रील्स के लिए रोड पर स्टंट करने लगा शख्स। (Photo/Instagram)

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां खतरनाक स्टंट दिखाते हुए लोगों के वीडियो भी खूब शेयर किए जाते हैं। कई बार तो ये स्टंटबाज दूसरों की जान तक मुसीबत में डाल बैठते हैं। अभी एक ऐसे ही स्टंटबाज से जुड़ा वीडियो सामने आया है, जिसने बाइक स्टंट के लिए दूसरों जान जोखिम में डाल दी। वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा का बताया गया है। बताया गया कि वीडियो में नजर आ रहे शख्स का नाम इफ्तिखार अली है, जो बाइक स्टंट से जुड़े वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करता है।

यूपी का अमरोहा का स्टंटबाज

ऐसे ही एक बाइक स्टंट वीडियो में देखेंगे कि शख्स बाइक पर बैठा है और ये रफ्तार में दौड़ रही है। उसके पीछे एक अन्य शख्स भी बैठा है। दोनों ने हेलमेट भी नहीं पहना है। इसमें आगे देखेंगे कि बाइक चला रहा शख्स अचानक अपनी सीट से उठकर खड़ा हो गया। फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया वो और भी ज्यादा खरतनाक होता लगता है। इसमें देखेंगे कि शख्स फर्राटा भरती बाइक पर ना सिर्फ खड़ा हुआ बल्कि दोनों हाथ भी छोड़ दिए। वो दूसरी की जान की परवाह किए बिना काफी देर तक ऐसे ही बाइक दौड़ाता है।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वीडियो अमरोहा में हसनपुर थाना थेत्र के गजरौला रोड का बताया गया है। नेटिजन्स ने इसमें नजर आ रहे शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीडियो इंस्टाग्राम पर ali.eftekar नाम के हैंडल से शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article