अजब प्रेम की गजब कहानी! खूबसूरत लड़की से इस कदर मोहब्बत कर बैठा डॉल्फिन, दिल टूटा तो कर लिया सुसाइड

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 6, 2023, 06:25 PM IST

Dolphin Fell in Love with Woman: आप सोच रहे होंगे कि हम यह कोई फिल्मी कहानी बता रहे हैं। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है। एक डॉल्फिन को एक खूबसूरत लड़की से मोहब्बत हो गई। जब उसका दिल टूटा तो उसने लड़की की जुदाई में सुसाइड कर लिया।

Dolphin Fell in Love with Woman: कई बार इंसानों और जानवरों के बीच ऐसी बेपनाह मोहब्बत हो जाती है कि उनके लिए एक-दूसरे से जुदा होना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ था एक डॉल्फिन के साथ, जब उसे एक खूबसूरत लड़की से मोहब्बत हो गई। इसके बाद जब उसका दिल टूटा तो उसने लड़की की जुदाई में सुसाइड कर लिया। आप सोच रहे होंगे कि हम यह कोई फिल्मी कहानी बता रहे हैं। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं है, बल्कि नासा ने इस पर बकायदा रिसर्च किया है।

dolphin fell in love with woman

लड़की के प्यार में डॉल्फिन ने किया सुसाइड (ट्विटर)

महिला को पार्टनर समझने लगा था डॉल्फिन

घटना साल 1960 की है। नासा ने एक फंडिंग प्रोजेक्ट चलाया, जिससे मारग्रेट लोवात नाम की महिला जुड़ी। यह महिला डॉल्फिन को इंसानी भाषा सिखाती थी। महिला ने कई सारे डॉल्फिन के साथ 24 घंटे रहने का फैसला किया। वहां एक पीटर नाम का डॉल्फिन रहता था। इस डॉल्फिन को धीरे-धीरे मारग्रेट से प्यार हो गया। मारग्रेट वहां रहने वाले डॉल्फिन को अंग्रेजी सिखाती थी। मारग्रेट जहांं रहती थी, वहां एक कमरे को पानी से भरा गया। इसी कमरे में पीटर आराम से घूमता था। वह अक्सर मारग्रेट के पैरों के पास आकर बैठ जाता था। वह अपनी स्किन को मारग्रेट के पैरों से रगड़ता था।

End of Feed