वायरल न्यूज़

Brain Test Quiz: पता चलेगा कितना एक्टिव है आपका दिमाग, दम है तो बताओ तस्वीर में कहां छिपा है पक्षी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 7, 2023, 10:41 AM IST

Brain Test Quiz: नजर और दिमाग के टेस्ट के लिए ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। इसमें कहीं एक पक्षी छिपा है और आपको उसी को खोज निकालना है।

Image

दम है तस्वीर में छिपे पक्षी को दस सेकंड में खोजकर दिखाओ। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • देखने में बहुत सामान्य है तस्वीर
  • मगर इसमें छिपा बैठा है पक्षी
  • दम है तो दस सेकंड में खोज निकालो

Brain Test Quiz: सोशल मीडिया की दुनिया में नजरों को धोखा देने वाली तस्वीरें जमकर शेयर की जाती हैं। ऐसी तस्वीरों को आमतौर पर ऑप्टिकल इल्यूजन या फिर ब्रेन टीजर कहा जाता है। इनमें ऑब्जेक्ट नजर के ठीक सामने ही होता है, मगर दिमाग पूरा जोर लगाने के बाद भी उसे नहीं खोज पाता है। हालांकि रहस्य से छिपी ऐसी तस्वीरों को हल करने से दिमाग और आंखों की अच्छी कसरत भी हो जाती है। रहस्य से छिपी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। देखने में बिल्कुल सामान्य लग रही ये तस्वीर अपने आप में बहुत खास है। अगर आप भी अपने दिमाग का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बिल्कुल परफेक्ट है। तस्वीर को हल करने से ये भी पता चलेगा कि आपका दिमाग कितना एक्टिव है।

पत्तों में छिपा है पक्षी

अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर की गई ये तस्वीर दरअसल सूख चुके पेड़ के पत्तों की है। देखकर मालूम होता है कि धूप खिली है और कुछ पत्तों पर सूर्य की रोशनी भी नजर आ रही है। मगर इसी सामान्य सी तस्वीर में एक पक्षी आकर बैठ गया है। पक्षी और पेड़ के पत्तों का रंग एक जैसा होने पर ये दिखाई नहीं दे रहा है। अब आपको उसी पक्षी को खोज निकालना है। तस्वीर में छिपे ऑब्जेक्ट को खोजने से ये भी पता चलेगा कि आपका दिमाग और आंखें कितनी एक्टिव हैं। हालांकि इससे पहले आप पक्षी को खोजना शुरू करें, पहले एक शर्त जान लीजिए। पत्तों के बीच छिपे पक्षी को खोजने में आपको सिर्फ 10 सेकंड का ही समय में मिलेगा।

अगर आपने इतने समय में पक्षी को खोज निकाला तो आपका दिमाग छिपी चीजों को खोजने में माहिर है। आंखें में भी जबरदस्त एकाग्रता है, जो छिपे रहस्य खोजने में सक्षम हैं। हालांकि दस सेकंड में या फिर अभी तक पक्षी नहीं खोज पाएं हैं तो परेशान बिल्कुल ना हों। बड़ी तादाद में नेटिजन्स इसे हल नहीं कर पाएं। दरअसल तस्वीर में पक्षी कहीं और नहीं बल्किल कुछ पत्तों के आगे डाल पर बैठा है। ऐसे में वो खुद भी पत्तों की तरह नजर आता है।

यहां देखिए रिजल्ट

Brain Test Quiz

देखिए आखिर कहां छिपा बैठा है पक्षी।

अब पत्तों के आगे बैठे पक्षी को खोजने में कोई भी धुरंधर धोखा खा सकता है। नजर और आंखों के टेस्ट के लिए हम आगे भी ऐसी ही जबरदस्त तस्वीरें लेकर हाजिर होंगे। तब तक जुड़े रहिए हमारे साथ।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article