Doge Meme Dog: डोगे मीम वाले कुत्ते काबोसु का निधन, ल्यूकेमिया और लीवर के बीमारी से था ग्रसित

सोशल मीडिया पर डोगे मीम वाले कुत्ते का निधन हो गया। काबोसु को ल्यूकेमिया और लीवर की बीमारी थी। उसने दुनियाभर में जो अपनी छाप छोड़ी है, वो अतुलनीय है।

Doge Meme Kabosu Died: दुनिया में कुछ ऐसी चीजें वायरल होती हैं, जो दशकों तक अपनी छाप और स्थान दोनों बरकरार रखती हैं। ऐसी चीजें सोशल मीडिया के माध्यम से आप आसानी से देख सकते हैं, जहां नई-नई चीजें वायरल होती रहती हैं। वायरल होने में सबसे अधिक मीम्स का नाम आता है, जो कई बार काफी पुराने होने के बाद नए होने का अहसास दिलाते रहते हैं। इन्हीं में से एक कुत्ता भी हैं, जिसका मीम्स काफी वायरल हुआ है।

Dogecoin Dog Kabosu

डोगे मीम वाले कुत्ते काबोसु का निधन (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

देखा जाए तो ये एक दशक से लंबा समय तक चलने वाला मीम रहा है। इसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अब ये कुत्ता हमारे बीच नहीं रहा। डोगे मीम से वायरल हुए इस कुत्ते से आप सभी वाकिफ होंगे। इसका नाम काबोसु था, जिसने आज अंतिम सांस ली। कुत्ते काफी लंबे समय से एक बीमारी से ग्रसित था, जिसके कारण अब वह दुनिया में नहीं है। उसने दुनियाभर में दो अपनी छाप छोड़ी है, वो अतुलनीय है।

End of Feed